पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मैष;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। लेनदेन के मामले उलझने से चिंता होगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला: आकस्मिक कस्मिक समाचार परेशान कर सकते हैं। वाकचातुर्य से मुश्किल हल होगी। सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम जल्द ही दिखाई देगा। जोखिम के कामों से बचें। यात्रा का योग है।
तुला;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल जिद्दी रवैया मकर तरक्की में बाधक हो सकता है। जल्दबाजी में विद्यार्थी चूक कर सकते हैं, धैर्य बनाए रखें। विरोधी उलझने की कोशिश करेंगे। अटकी योजनाएं शुरू करने के लिए समय शुभ है।
मकर;शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : छोटी-छोटी समस्याएं आपकी व्यवस्था बिगाड़ सकती हैं। दुविधा छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। सहकर्मी धोखा देने की कोशिश करेंगे। उच्च अध्ययन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्य में बाधा से लाभ प्रभावित होगा। अनावश्यक चिंता रहेगी।
सिंह;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद नए लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यापारिक योजनाओं को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। वैचारिक गतिरोध दूर होने के आसार हैं।
वृश्चिक शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी: स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। आय-व्यय में तालमेल की कमी अखरेगी। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी की मदद लेनी पड़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा
कुंभ;शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : काम की व्यस्तता से सेहत बिगड़ सकती है। साझेदारी में चल रहा विवाद दूर हो सकता है। पुराने संपकों का लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है। निजी कारणों से यात्रा के योग हैं।
मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा: बढ़ता खर्च परेशान कर सकता है। राजकीय मामले सुलझेंगे। अधीनस्थों के सहयोग से कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा। सेहत बिगड़ने से मन अशांत रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी: प्रॉपर्टी पर बड़े खर्च की रूपरेखा बनेगी। अटके काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर काम पूरा करने का दबाव बन सकता है।
धनु शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : नए काम की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। परिचितों की मदद में जमा-पूंजी खर्च कर बैठेंगे। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। सुख-सुविधा के सामान पर खर्च संभव है। नई जगह एवं नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा।

