PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर | कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सुमेरपुर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य एक दिन के लिए बंद रहेगा। व्यापार संघ अध्यक्ष पुखराज सोलंकी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्णिमा पर्व पर मंडी में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि नीलामी कार्य बंद रहने से किसान अपनी उपज मंडी में नहीं लेकर आए। किसान भाई आगामी नीलामी के लिए अपनी उपज 6 नवम्बर को लेकर आएं।
