PALI SIROHI ONLINE
रानी मेन बाजार रामचन्द्रजी मंदिर मे तुलसी विवाह सम्पन्न
नगराज वैष्णव
रानी मेन बाजार शितला चौक मेड क्षत्रीय स्वर्णकार समाज रामचन्द्रजी मंदिर मे आज तुलसी विवाह सम्पन्न हुआ , बारात भेरूजी मंदिर से शितला चौक होकर ढोल धमाको के साथ रामचन्द्रजी मंदिर पहुंची , बारात का भव्य स्वागत किया , तोरण , आमने सामने माला तथा बिंद टिकने का कार्यकर्म सम्पन्न हुआ ! मांगलिक गीत गाये ! सैकडो की संख्या मे महिलाए तुलसी विवाह मे भेट के साथ मंदिर पहुँची, मिठेश्वर महादेव महिला मंडल, बालवीर हनुमान महिला मंडल , शनी महिला मंडल , वीर हनुमान महिला मंडल, शीतला चौक महिला मंडल , मेड क्षत्रीय स्वर्णकार समाज महिला मंडल , हथलेवा जौडा गया ! पंडित द्वारा फेरे खिलाये गये ! कन्या दान किया गया ! पुजारी रविन्द्र रामावत ने ठाकुरजी की आरती कि ! डाईसा दिया गया , कपडा लता दिये , आभूषण , सिंगार साम्रगी तुलसी मया के भेट कि गई ! बारात विदाई कि गई !
