PALI SIROHI ONLINE
राजपूत शिक्षा कोष के प्रकल्प शिक्षा प्रोत्साहन निधि के पाली जिले के बाली उपखण्ड के संयोजक तेज सिंह करणवा मनोनीत
राजपूत शिक्षा कोष की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज की जरूरतमंद प्रतिभाओं की अपेक्षाओं एवं आशाओं में उत्तरोतर वृद्धि होगी। इस बढ़ती हुई मांग की पूर्ति हेतु एक निरन्तर, नियमित एवं स्थायी अर्थतंत्र की महत्ती आवश्यकता अनुभव की गई। इसके समाधान हेतु राजपूत शिक्षा कोष ने राजपूत शिक्षा प्रोत्साहन निधि का गठन किया। जिसका आज विस्तार करते हुए पाली जिले के बाली उपखंड के संयोजक तेज सिंह करणवा को मनोनीत किया गया
राजपूत शिक्षा कोष के सचिव श्याम सिंह सजाड़ा ने बताया कि राजपूत शिक्षा प्रोत्साहन निधि के अन्तर्गत आजीवन सदस्य बनाये जायेंगे आजीवन को स्वेच्छा से आजीवन प्रतिवर्ष 5000 रु. देने होंगे जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में उदारतापूर्वक छात्रवृतियाँ दी जा सकेगी।
इस अवसर पर राजपूत शिक्षा कोष के संरक्षक पदम श्री पदम् भूषण डा. नारायण सिंह माणकलाव, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष एवं राजपूत शिक्षा कोष के ट्रस्टी हनुमान सिंह खांगटा, उपाध्यक्ष विशन सिंह सोढा, श्री गज सिंह शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह भलासरिया, सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित थे
