• April 7, 2026

भाजपा स्थापना दिवस पर सोजत रोड में ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

भाजपा स्थापना दिवस पर सोजत रोड में ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
सोजत रोड कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “सेवा, सुशासन और समर्पण” की भावना को आत्मसात करते हुए देश और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसने अपने 46 वर्षों के सफर में जनसेवा को सर्वोपरि रखा है।


कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भाजपा के ध्वज लहराए गए और वातावरण में उत्साह का माहौल बना रहा।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मंडल बगड़ी, विधानसभा सोजत एवं जिला पाली के अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page