
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आश्विन, शुक्ल पक्ष षष्ठी, रविवार दोपहर02:28 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रवि उलसानी तारीख 5, सूर्य दक्षिणायन,
शरद् ऋतु, 28 सितंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 03:55 तक,इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग रात्रि 12:32 तक, इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा। तैतिल करण दोपहर 02:28 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-कन्या, चंद्र-वृश्चिक,
मंगल-तुला, बुध-कन्या, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल :सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध चित्रा में रात्रि 11:07 से, छठ पूजन व मेला आमेर जयपुर, तप षष्ठी उड़ीसा, गंडमूल संपूर्ण दिनरात।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:51 से 09:20 तक चर का, प्रातः 09:20 से दोपहर 12:18 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:47 से 03:16 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज देवी के छठे रूप मां कात्यायनी की पूजाकरें। देवी का यह रूप शक्ति एवं साहस का प्रतीक है। इनकी पूजा से भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज आयुष्मान योग में फल का दान करना शुभ फलदायी होता है।