• April 3, 2026

बेटी को गोद में लेकर चलती बस से कूदी महिलाः पति से कहासुनी के बाद लगाई छलांग, सायला जाने वाली बस की घटना

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/अमृत सिंह रावणा

जालोर-जालोर में पति से कहासुनी के बाद महिला अपनी दो साल की बेटी को लेकर चलती निजी बस से नीचे कूद गई। हादसे में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

घटना जालोर से साफाड़ा होकर आलासन सायला जाने वाली एक निजी बस में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई।

बस में सवार महिला अपनी दो साल की बेटी और पति के साथ ससुराल जा रही थी। बस में पति से आपसी कहासुनी के बाद महिला अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर चलती बस से कूद गई।डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के सिर में गहरी चोट लगी है, जिससे उसके सिर और कानों से खून निकल रहा था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।

महिला ने बताया – घरवालों के कहने पर मेरे साथ रोजाना मारपीट करता है। पीहर जाते समय बस में कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं, पति का कहना है कि हादसा ठोकर लगने से हुआ।

हैड कॉन्स्टेबल हरिराम ने बताया अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला ने बस से छलांग लगाई।

About The Author

You cannot copy content of this page