• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कराड़ी में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर कराया पीएम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 3, 2026
in Local
0
कराड़ी में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर कराया पीएम

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के मारवाड़ जंक्शन में 1 अप्रैल को गहनों के लिए बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या की गई। इसके बाद दोनों पैर काट दिए गए थे। आरोपी फरार हैं। मारवाड़ जंक्शन के बाहर घटना से बाद 2 अप्रैल से चल रहा धरना शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को परिजन ने पुलिस को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

महिला के परिजन ने पुलिस को मांग पत्र सौंपा है। कहा है कि 5 दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो फिर से धरना देंगे। इसके बाद पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया। परिजन बॉडी शनिवार सुबह लेकर जाएंगे। इस दौरान ASP बाली चैन सिंह महेचा, ASP नरेंद्र सिंह देवड़ा भी मौजूद रहे।

ये है मामला

बता दें के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना एरिया के कराडी गांव के सूखे तालाब में 1 अप्रैल (बुधवार) की शाम को कराडी गांव में 65 साल की प्यारीदेवी पत्नी रामलाल की बॉडी मिली थी।

महिला का गला काट कर बदमाशों ने हत्या की थी। इसके बाद कान, गले और पैरों में पहने गहने ले गए थे। पैर में पहने चांदी के गहने नहीं खुले तो बदमाशों ने दोनों पैर काट दिए थे। कटे हुए पैर मौके पर ही मिले। महिला सुबह खेत पर गई थी। वापस आते वक्त उसके साथ ये वारदात हुई।

थाने के बाहर दिया धरना

मामले को लेकर परिजन और ग्रामीण मारवाड़ जंक्शन थाने के बाहर 2 अप्रैल को धरने पर बैठ गए थे। पुलिस अधिकारियों ने पूरे दिन समझाइश की लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आखिर शुक्रवार को मामले में परिजन और समाज के लोग धरना समाप्त करने को राजी हुए। उन्होंने अपना मांग पत्र दिया।

पुलिस के सामने ये रखी मांगें
1. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।
2. महिला के बेटे या पोते को सरकारी नौकरी दी जाए।
3. घटना में शामिल सभी हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार कर कठोर सजा (मृत्युदण्ड) दी जाए।
4. कराड़ी गांव में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाए।
5. क्षेत्र में दिन-रात पुलिस गश्त (विशेष रूप से बेरों एवं गांवों में) बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

Previous Post

नाना निवासी हरयेश सिंह भाटी ने राष्ट्रीय पशुपालक छात्र संघ के प्रदेश महासचिव पद से दिया इस्तीफा

Next Post

बेटी को गोद में लेकर चलती बस से कूदी महिलाः पति से कहासुनी के बाद लगाई छलांग, सायला जाने वाली बस की घटना

Next Post
बेटी को गोद में लेकर चलती बस से कूदी महिलाः पति से कहासुनी के बाद लगाई छलांग, सायला जाने वाली बस की घटना

बेटी को गोद में लेकर चलती बस से कूदी महिलाः पति से कहासुनी के बाद लगाई छलांग, सायला जाने वाली बस की घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page