• April 3, 2026

ऊपरला भीमाणा ग्राम की विघालय में विघार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण, श्री कृष्ण भोग का भी हुआ आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

ऊपरला भीमाणा में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का निःशुल्क वितरण

बाली उपखण्ड क्षेत्र के ऊपरला भीमाणा ग्राम की आदिवासी बाहुल्य बस्ती दलावतों का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। यह कार्यक्रम शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़ की पहल पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सुमेरपुर रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य पंकज मेवाड़ा, उनकी धर्मपत्नी एवं विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, पेंसिल सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही भामाशाहों द्वारा विद्यालय में श्री कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अमृत लाल कुम्हार, शिक्षक संतोष कुमार पाटीदार, दिलखुश मीणा, राजेंद्र कुमार मीणा, हंस वंदन, चंपा लाल गरासिया, शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़, एसएमसी सदस्यगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक अमृत लाल कुम्हार ने विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों की ओर से सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page