
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-ससुराल में दामाद के आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। घटना भीनमाल के नोहरा गांव हैं। युवक का शव बुधवार को उसके ससुराल नोहरा गांव में स्थित एक नाड़ी की पाल पर जाल के पेड़ से लटका मिला।जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इधर, नून गांव निवासी नारायण सिंह राजपूत आत्महत्या करने का मामला सामने आने पर करीबन 25 घंटे तक परिवार मौत के कारण को लेकर अड़े रहे। उसके बाद मृतक के चाचा पहाड़ सिंह ने पुलिस थाने में हत्या करने का मामला दर्ज करवाने को लेकर रिपोर्ट पेश की।
थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि परिवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टमकरवा दिया हैं। जानकारी के अनुसार 8 दिन से ससुराल में नारायणसिंह ठहरा हुआ था। वह हैदराबाद में कार्य कर रहा हैं। हाल ही में कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने गांव नून आया था। एक दिन घर पर ठहरने के बाद दूसरे दिन ससुराल नोहरा पहुंचा था। उसके बाद घटना तक वहीं ठहरा हुआ था।
2 वर्षों से पत्नी रह रही थी पीहर में
नारायण सिंह की शादी वर्ष 2007 में नोहरा निवासी मलसिंह की पुत्री ऊंजी कंवर के साथ हुई थी। पिछले काफी महीनों से पत्नी ऊंजी अपने पीहर में ही रह रही थी। नारायण सिंह के 4 पुत्रियां और 1 पुत्र है। परिजनों का आरोप है कि नारायण सिंह आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं होगा, वे शव को नहीं उठाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को उठाने को लेकर समझाइश जारी हैं।
