
PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-उप कारागृह जैतारण के मुख्य पहरी महावीर सिंह राजपुरोहित ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनका चयन 7वीं ऑल इंडिया प्रिजन ड्यूटी मीट के लिए हुआ है, जिसमें वे राजस्थान कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रतियोगिता 9 से 12 सितंबर तक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित होगी। इस मीट का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और अर्धसैनिक बलों के बीच खेलों को बढ़ावा देना है। इसमें खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
महावीर सिंह के चयन पर उप कार्यपाल ताराचंद शर्मा, प्रकाश सोलंकी (मानव सेवा संस्थान, जैतारण), हवा सिंह, राम अवतार चौधरी, रतन लाल, दिनेश पर्वत, पवन कुमार मीणा और मुकेश कुमार समेत कार्मिकों ने खुशी जाहिर की और राजपुरोहित सहित राजस्थान टीम को शुभकामनाएं दीं।
जैतारण क्षेत्रवासियों ने भी महावीर सिंह की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।


