PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले में शिवगंज में पालड़ी जोड़ से नेशनल हाईवे तक बनी संपर्क सड़क का शिलालेख अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया।
पार्षद प्रकाशराज मीणा ने विपक्ष पर राजनीतिक रंजिश के चलते शिलालेख तोड़ने का आरोप लगाया है।
मीणा ने कहा कि विपक्ष को अपनी हार हजम नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि पहली नजर में घटना के पीछे विपक्ष की बदमाशी लग रही है। हालांकि, शिलालेख तोड़ने वालों की पहचान और घटना की वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के तहत पालड़ी जोड़ से नेशनल हाईवे तक सड़क बनाने का काम मंजूर हुआ था। करीब 65 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क के काम और बजट की जानकारी देने के लिए मौके पर शिलालेख लगाया गया था।
पार्षद मीणा ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया तो कांग्रेस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

