PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले की 8 पंचायत समितियों में से 7 में कांग्रेस और एक में भाजपा का उप प्रधान बना। शिवगंज पंचायत समिति में प्रधान के पद पर कांग्रेस पार्टी की केसरपुरा निवासी पूनम मीणा निर्वाचित हुई।
सिरोही पंचायत समिति में कांग्रेस पार्टी की तरफ से डूंगाराम मेघवाल ने नामांकन पेश किया, जबकि भाजपा के बाबूलाल प्रजापत की तरफ से नामांकन पेश किया गया, मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को उप प्रधान के रूप में विजय घोषित किया गया।
भावरी पंचायत समिति में कांग्रेस की तरफ से देवाराम कलबी और भाजपा के अमर सिंह देवल ने नामांकन पेश किया था। मतदान के बाद देवाराम कलबी विजय घोषित हुए।
पिंडवाड़ा पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रवीण मेघवाल और भाजपा की ओर से कालूराम माली ने नामांकन पत्र पेश किया था। इसमें कांग्रेस पार्टी के प्रवीण मेघवाल विजय घोषित हुए।

