• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-लापता चौकीदार का शव पहाड़ियों पर पेड़ से लटका मिलाः सिरोही राजमहल में निगरानी करता था, 25 तारीख से लापता था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
सिरोही-लापता चौकीदार का शव पहाड़ियों पर पेड़ से लटका मिलाः सिरोही राजमहल में निगरानी करता था, 25 तारीख से लापता था

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में राजमहल के पीछे पहाड़ियों पर पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान राजमहल के चौकीदार जीवाराम देवासी के रूप में हुई है। वह 25 तारीख से लापता था।

जीवाराम पुत्र भभूता देवासी सिरोही राजमहल में चौकीदार के पद पर काम करते थे। उनके लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी।

पुलिस ने उनकी तलाश की और राजमहल के कुएं की दो बार जांच कराई, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद तकरिया की तरफ से कुछ युवाओं को पहाड़ियों पर राजमहल की ओर जांच के लिए भेजा गया।

युवाओं को पेड़ पर शव लटका मिला। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।

लोगों की मदद से शव को चादर में रखकर पहाड़ियों से नीचे लाया गया। पुलिस ने परिजनों और अन्य परिचितों से मौके पर ही पहचान कराई। उन्होंने शव की पहचान जीवाराम देवासी के रूप में की।

पुलिस ने मौके की जांच के बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Previous Post

सिरोही में कांग्रेस के 7 और भाजपा का एक उपप्रधान: पिंडवाड़ा में कांग्रेस के पिरामिड मेघवाल और सिरोही में डूंगाराम जीते

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page