• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,दो डम्पर, 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 28, 2026
in Local
0
पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही,दो डम्पर, 3 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही
पुलिस थाना सदर द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर पिछले तीन दिनों में तीन मामले दर्ज कर दो डम्पर, एक ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त तीन मुलजिम गिरफतार पुलिस थाना रोहट द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर दो मामले दर्ज कर दो ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त दो मुलजिम गिरफतार
पुलिस थाना सदर पाली द्वारा में एक खाली डम्पर को किया डिटेन, एसआईटी गठन के बाद लगातार अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित एसआईटी द्वारा लूणी नदी व सहायक नदीयों में अवैध खनन क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर ड्रोन कैमरों से सर्वे कर अवैध खनन क्षेत्रों का सर्वे किया। जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में एवं  ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली सुपरविजन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं  पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतू गठित एसआईटी के नोडल अधिकारी  अमरसिंह रतनू उप अधीक्षक पाली ग्रामीण के नेतृत्व में पाली जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतू वृत्त कार्यालय पाली ग्रामीण के कार्मिकों एवं पुलिस थाना सदर पाली की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा सघन गश्त व निगरानी रखकर बाण्डी नदी से अवैध खनन कर बजरी परिवहन कर रहे दो डम्पर तथा एक ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त कर कुल तीन प्रकरण दर्ज किये गये। अवैध बजरी परिवहन को रोकने के लिए बांण्डी नदी की तरफ जा रहे एक डम्पर को एम वी एक्ट में जब्त किया गया। इसी प्रकार पुलिस थाना रोहट पर रेडीयो नदी से बजरी परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रोली को जब्त कर कुल दो प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो मुलजिमानों को गिरफतार किया गया। विशेष जांच दल के गठन के बाद जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कुल 09 प्रकरण दर्ज कर 17 वाहन जब्त किये गये।

एम वी एक्ट में जब्तशुदा वाहनों का विवरण :-
1. डम्पर नम्बर आरजे 19 जीडी 7919

प्रकरणों में जब्तशुदा वाहनों का विवरणः-
01. डम्पर नम्बर RJ04GA9655 में अवैध बजरी भरी हुई।
02. बिना नंबरी डम्पर में अवैध बजरी भरी हुई।
03. बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी से भरी हुई।
04. बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी से भरी हुई।
05. बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी से भरी हुई।

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण :
प्रकाश पुत्र चौथाराम निवासी सिन्धीयो की ढाणी पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली जिला पाली।
प्रकाश पुत्र भंवरलाल निवासी केरला गांव पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
रसूल खा पुत्र मोहन खा निवासी चोटिला पुलिस थाना रोहट जिला पाली।
राणाराम पुत्र चुतराराम निवासी ढाबर कल्ला पुलिस थाना रोहट जिला पाली
चैनाराम पुत्र पेमाराम निवासी आकड़ावास पुरोहितान पुलिस थाना सदर पाली

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतू गठित एसआईटी के नेतृत्व में  ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व  अमरसिंह रतनू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर, रोहट पाली मय परिवहन विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से रोहट क्षेत्र के बागड़ीया, मण्डली दर्जीयान, कलाली, रामपुरा क्षेत्र जोजरी नदी, रेडियो नदी व लूणी की सहायक नदीयों में आकस्मिक जांच कर ड्रोन से सर्वे कर अवैध खनन के क्षेत्रों का सर्वे कर अवैध खनन के क्षेत्रों को चिन्हित किया गया। अवैध खनन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया जिससे आकस्मिक जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि, अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006, 9414220940 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

पाली में उप प्रधान पद पर कांग्रेस की काजल कंवर विजयी, काजल कंवर को मिले 13 मत, भाजपा के दिलीप पटेल को मिले 4 मत

Next Post

तखतगढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल,पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

Next Post
तखतगढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल,पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

तखतगढ मे बढती पेयजल समस्या के समाधान के लिए निरंतर नगर पालिका की बड़ी पहल,पालिका अध्यक्ष जयश्री के निर्देश पर 225 फीट गहरा नया ट्यूबवेल खुदवाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page