PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-पर्यटन नगरी माउंट आबू के वनक्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता लगातार सामने आ रही है। अब माउंट आबू के रास्ते में रात के समय सड़क किनारे खड़ा सांभर दिखाई दिया। इसका वीडियो सामने आया। वाहन की रोशनी में सड़क किनारे खड़ा सांभर कुछ देर तक नजर आया। उसके बड़े सींग दिखे। आसपास का प्राकृतिक वनक्षेत्र भी दिखा। इससे पहले गोरा छपरा क्षेत्र में अलग-अलग पोज में लेपर्ड दिखाई दिया था। देलवाड़ा निवासी जोंटी सिंह ने उसे कैमरे में कैद किया था। इससे पहले भालू का वीडियो सामने आया था। शावकों के साथ घूमता लेपर्ड भी कैमरे में कैद हुआ था। अरावली की पहाड़ियों, घने पेड़ों, प्राकृतिक वनक्षेत्रों के बीच बसे माउंट आबू में भालू, लेपर्ड, सांभर जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी यहां के पारिस्थितिक महत्व को दर्शाती है। अलग-अलग समय पर सामने आ रहे दृश्यों से स्पष्ट होता है कि आबू का जंगल अनेक वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है।

