PALI SIROHI ONLINE
बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर करवाया समाधान
बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने बीजापुर निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण पानी, बिजली सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे। विधायक राणावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया।
वहीं पंचायती राज चुनावों में बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी एवं बाली पंचायत समितियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निवास पर पहुंचकर उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और जीत की बधाई दी।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।









