• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नीलगाय से टकराकर पलटा टेम्पो, गर्भवती महिला सहित छह घायलः जेतपुर से गढ़वाड़ा जाते समय हुआ हादसा, बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 24, 2026
in Local
0
पाली-नीलगाय से टकराकर पलटा टेम्पो, गर्भवती महिला सहित छह घायलः जेतपुर से गढ़वाड़ा जाते समय हुआ हादसा, बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE।

पाली-पाली में नीलगाय से टकराने के बाद एक टेम्पो पलट गया। हादसे में सात महीने की गर्भवती महिला और डेढ़ साल की बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। गनीमत रही कि गर्भवती महिला को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं।

टेम्पो के सामने अचानक आई नीलगाय

जानकारी के अनुसार, रोहट क्षेत्र के गढ़वाड़ा गांव निवासी25 वर्षीय रेखा पत्नी घीसाराम सात महीने की गर्भवती हैं। सोमवार शाम परिजन उन्हें पाली में डॉक्टर को दिखाने के बाद वापस गांव ले जा रहे थे। वे बस से जेतपुर पहुंचे और वहां से टेम्पो में बैठकर गढ़वाड़ा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में टेम्पो की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेम्पो पलट गया।

ये लोग हुए घायल

हादसे में गढ़वाड़ा निवासी रेखा (25) पत्नी घीसाराम, हुकमाराम (55) पुत्र रामलाल, मांगीदेवी (50) पत्नी हुकमाराम, दिया (7) पुत्री घीसाराम, फूलीदेवी (25) पत्नी अशोक कुमार और ज्योति (डेढ़ साल) पुत्री अशोक कुमार घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

बागसीन गांव में ग्रामीणों पर हमला करने वाला बंदर आखिरकार पकड़ा

Next Post

सरकारी टीचर पति-पत्नी के शव एक्सप्रेसवे पर पड़े मिलेः आधा शरीर कुचला हुआ था, मायरा में जा रहे थे; पूर्व सांसद ने देखकर रुकवाई कार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page