PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में स्विफ्ट कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में लग गई और जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि एक बाइक सवार का पैर उखड़ गया और उसके चीथड़े बिखर गए।
बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा बिशनगढ़ थाना इलाके में नरसाणा पुलिया के पास शनिवार शाम करीब 6:30 हुआ।शेरगढ़ से बाइक पर आ रहे थे जालोर
थाना अधिकारी पन्नालाल ने बताया- शम्भू राम (44) निवासी साकड़ा (जैसलमेर) और जगदीश उर्फ जगाराम (45) पुत्र घेवरराम नाई निवासी नाइयों की ढाणी, चाबा, शेरगढ़ (जोधपुर) दोनों बाइक पर शेरगढ़ से जालोर आ रहे थे। रास्ते में बिशनगढ़ थाना इलाके में नरसाणा पुलिया के पास बाइक की कार से भिड़ंत हो गई।
हादसे में शम्भू राम का पैर उखड़ गया और उसके चीथड़े बिखर गए। शंभू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जालोर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शम्भू राम का जालोर के भगली प्याऊ इलाके और जगदीश का तासखाना बावड़ी इलाके में सैलून है।

