PALI SIROHI ONLINE
गोडवाड़ की बिटिया ने रचा इतिहास
गोडवाड़ के प्रमुख नगर बाली निवासी एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के वरिष्ठ सदस्य संपतराज सूरजमलजी राणावत की सुपुत्री प्रोफेसर हिताली राणावत दवे ने कानून में Phd (डॉक्टरेट) की है। गोडवाड़ क्षेत्र से Phd करने वाली प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त किया है। शुरू से ही हिताली मेधावी छात्रा रही है। उनकी माता ऊषा राणावत भी नामांकित प्रोफेसर है, पिता संपत राणावत भी कानून के विद्यार्थी रहे है।उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान ज़ई एवं पदाधिकारी गण सदस्य गणों
ने राणावत परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी है वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के केसाथ सम्पूर्ण गोडवाड़ के जैन समाज में भी हर्ष व्याप्त हे हिताली राणावत के इस उपलब्धि पर अनेक गण मान्य नागरिकों ने भी राणावत परिवार को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कीकामना की


