PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पंचायत समिति सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री के गढ़ में भाजपा का सुपड़ा साफ,10 साल बाद कांग्रेस की वापसी पर तखतगढ मे आतिशबाजी कर जश्न मनाया
तखतगढ 20 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार को पंचायती राज चुनाव 2026 के आए परिणामो मे पंचायत समिति सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री के गढ़ में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया और 10 साल बाद पंचायत समिति सुमेरपुर मे कांग्रेस की वापसी पर तखतगढ़ में कांग्रेसियों ने नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। सुमेरपुर पंचायत समिति कांग्रेस के दबदबा होने की सुचना के तुरंत बाद नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल सुथार, प्रदेश सचिव एव पार्षद अनराज मेवाडा,पूर्व नगर अध्यक्ष एव पार्षद भवरलाल मीना,मनीष परिहार सहित अर्जुन हिरागर,विक्रम खटीक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भव्य आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया
जनता जनार्दन का फैसला सर्वोपरि–मीना
तखतगढ नगरपालिका के पार्षद एव पूर्व नगर अध्यक्ष भवरलाल मीना ने कहा कि राजस्थान सरकार के “पर्ची वाले मुख्यमंत्री”और क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का दिल से धन्यवाद देता हु कि आप द्वारा प्रदेश में 18-18 घंटे काम करने का जो झूठा प्रोपेगेंडा खड़ा किया, उसका असली परिणाम आज प्रदेश की जनता ने दिखा दिया है। की जनता प्रचार से नहीं, धरातल पर काम से संतुष्ट होती है। भाषणों और दावों से पेट नहीं भरता, न ही समस्याओं का समाधान होता है। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को अब समझ लेना चाहिए कि जनता सब देखती है। सब समझती है। और समय आने पर अपने वोट की ताकत से जवाब भी देती है। 18 घंटे काम करने का दावा था। लेकिन जनता के विश्वास पर काम करने में कितने घंटे लगाए—इसका हिसाब आज जनता ने अपने तरीके से दे दिया। जनता जनार्दन का फैसला सर्वोपरि है।



