• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत एक घायल,सादड़ी से मुंडारा की और जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 19, 2026
in Local
0
बाली-ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत एक घायल,सादड़ी से मुंडारा की और जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

बाली-सादड़ी से मुंडारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर चालक को डिटेन कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ झूपा निवासी बंसीलाल पुत्रगंगाराम (30) और अजय पुत्र अचलाराम बावरी (26) बाइक पर सवार होकर सादड़ी से मुंडारा की ओर जा रहे थे। ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। इनमें बंसीलाल की मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ईगल रेस्क्यू टीम के संयोजक जितेंद्र सिंह राठौड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से मृतक को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जबकि घायल अजय को पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर निर्मल जांगिड़, नर्सिंग स्टाफ मुकेश सेन और कांतिलाल हिंगड़ ने घायलों का उपचार किया।

Previous Post

ओवरटेक करते समय डबाणी मोड़ पर ट्रेलर पलटाः ड्राइवर को मामूली चोटें आई, चप्पल-जूते बनाने के पाउडर से भरे कट्टे सड़क पर बिखरे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page