PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में दो घरों से चोरी का मामला सामने आया है। चोर घरों से बाइक, मोबाइल सहित अन्य आभूषण चुराकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, मालगांव निवासी उमाराम दोलाजी प्रजापत और बाबूलाल दोलाजी प्रजापत के परिवार के लोग घर से मंदिर गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकानों का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए।परिवार के सदस्य जब मंदिर से वापस लौटे, तो घरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखने पर बाइक, मोबाइल फोन और आभूषण गायब मिले।
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत अनादरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।


