PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली में खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
तखतगढ 18 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को पाली खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के. एन. मीणा की अध्यक्षता में की गई, इसमें आरसेटी के डायरेक्टर दीपक गहलोत, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिला अग्रणी प्रबंधक ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर बैठक की शुरुआत की, बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक ने जमा साख, एमवाईएसवाई, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर, एसएचजी, एमएनएसयूपीवाई के लंबित ऋण आवेदन पत्रों को लेकर नाराजगी जताई तथा सभी को तुरंत प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए, साथ ही पीएमजेजेवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई, डीईएएफ, री-केवाईसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशों की अनुपालना करने के निर्देश दिए, बैठक के अंत में सभी को धन्यवाद देकर मीटिंग का समापन किया गया।

