PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जाखोड़ा में री-केवाईसी शिविर, महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं व साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी
तखतगढ 18 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को ब्लॉक सुमेरपुर के जाखोड़ा में भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के मनी वाइज वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मदनलाल मेघवाल ने राजीविका महिलाओं को सबसे पहले री-केवाईसी के बारे में जानकारी दी, जिसमें सभी से अपने बैंक खाते में पुनः केवाईसी अद्यतन अवश्य करवाने का निवेदन किया गया क्योंकि पुनः केवाईसी करवाने से खाता चालू रहेगा, पैसों का लेन-देन नहीं रुकेगा, पेंशन, अनुदान, सरकारी योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण का पैसा समय पर मिलता रहेगा तथा ऋण, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग में कोई कठिनाई नहीं आएगी, जबकि पुनः केवाईसी नहीं करवाने पर खाता बंद या जमा हो सकता है, पैसा निकालना-डालना बंद हो सकता है, सरकारी योजनाओं का पैसा अटक सकता है और बाद में खाता चालू करवाने में बहुत परेशानी होगी, इसलिए सभी से पासपोर्ट साइज फोटो, आधार पत्र, पेन कार्ड, बैंक डायरी पासबुक लेकर अपनी बैंक शाखा में जाकर पुनः केवाईसी अद्यतन करवाने और इस संदेश को अपने परिवार तक ज़रूर पहुँचाने का आग्रह किया गया, इसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही ऑनलाइन ठगी के खतरे से बचने, खाता नंबर या ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई, अंत में महिलाओं ने गांव में योजनाओं व री-केवाईसी के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके क्लस्टर मैनेजर चंदा सुआरा, स्नेहा सिसोदिया, भानुमति मौजूद थे*

