• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी व विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण का माजीसा धाम पर हुआ स्वागत, जनप्रतिनिधियों को दी बधाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी माजीसा धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी, माजीसा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव स्थित प्रसिद्ध माजीसा धाम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी एवं विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण ने पहुंचकर माजीसा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर दर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी एवं विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण ने चामुंडेरी के नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सरगरा, उपसरपंच सुरेंद्र सिंह पंवार एवं वार्ड पंच प्रतिनिधि हरि सिंह पंवार का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं गोकुल अष्टमी के पावन अवसर पर दोनों अतिथियों ने गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चारा एवं गुड़ खिलाया। इस दौरान गोसेवा और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान माजीसा मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी एवं विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous Post

माउंट आबू में 7 डिग्री के करीब पहुंचा तापमानः वादियों में छाया कोहरा, गर्म कपड़ों में नजर आए लोग

Next Post

298 मतदान केंद्रों पर बुधवार को लगेंगे महिला क्लस्टर कैंप, नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर रहेगा विशेष फोकस

Next Post

298 मतदान केंद्रों पर बुधवार को लगेंगे महिला क्लस्टर कैंप, नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर रहेगा विशेष फोकस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page