• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-युवती का किडनैप कर रेप, सोने-चांदी के गहने, मोबाइल, कपड़े और नकदी लूटी; कार से गिराकर भागे 4 बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 13, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-युवती का किडनैप कर रेप, सोने-चांदी के गहने, मोबाइल, कपड़े और नकदी लूटी; कार से गिराकर भागे 4 बदमाश

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना इलाके में एक युवती के किडनैप और रेप का मामला सामने आया है। कार सवार 4 बदमाशों ने पीड़िता का पहले किडनैप किया। उनमे से 1 ने उससे रेप किया और बाकि 3 बदमाशों ने चाकू दिखाकर सामान लूट लिया। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित युवती गुजरात से आई थी। वह पिंडवाड़ा पंचायत समिति से ऑटो में बैठकर झाड़ोली रवाना हुई। झाडोली बस स्टैंड से दूसरे ऑटो में बैठी।करीब सात-आठ किलोमीटर जाने के बाद वह एक गांव में उतरी और दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी।

चाकू दिखाकर किडनैप, सुनसान जगह पर रेप इसी दौरान काले रंग की कार में आए 4 युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने चाकू दिखाकर उसे कार में बैठाया और सुनसान जगह ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ रेप किया।

युवती के रोने-चिल्लाने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। उसके 3 साथियों ने चाकू दिखाकर उसकी सोने की नथ, चांदी का कंदोरा, स्मार्टफोन, खरीदे हुए कपड़े और 8 से 10 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद उसे कार से धक्का देकर नीचे गिराया और पिंडवाड़ा की ओर भाग गए।

लिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सिरोही में महिला समेत 3 लोगों पर बंदर का हमलाः सारणेश्वरजी रोड पर मातर माताजी मंदिर के पास काटा, महिला की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page