• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी में आशाराम बापू के साधकों द्वारा निकाली गई हरिनाम संकीर्तन यात्रा रही आकर्षण केंद्र

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 13, 2026
in Local
0
चामुंडेरी में आशाराम बापू के साधकों द्वारा निकाली गई हरिनाम संकीर्तन यात्रा रही आकर्षण केंद्र

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम संत आशाराम बापू के साधकों द्वारा निकाली गई हरिनाम संकीर्तन यात्रा रही आकर्षण केंद्र

संत आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मालनू, चामुण्डेरी में भक्ति जागृति प्रचार यात्रा का आयोजन किया गया, जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

       समिति प्रवक्ता अजित भाई ने बताया कि कीर्तन यात्रा में साधक भाई-बहनें हाथों में भगवा ध्वजा लिए हरिनाम कीर्तन की मस्ती में झूम रहे थे। कीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।

          उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सत्साहित्य एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाता है तथा दीवारों पर सुवाक्य लिखे जाते हैं।
        इस प्रकार की कीर्तन यात्राएँ संत आशाराम बापू की पावन प्रेरणा से पूरे विश्व में समाज में आध्यात्मिक क्रांति लाने के लिए आयोजित की जाती हैं।

     संत आशाराम बापू बताते हैं कि कलयुग में भगवन्नाम जप व कीर्तन मुक्ति का सबसे सरल साधन है।

यह 7 दिवसीय कीर्तन यात्रा जालोर, सिरोही एवं पाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है, जिसका समापन 15 नवंबर को होगा। इस दौरान अनेक साधक भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

View this post on Instagram
Previous Post

काकराड़ी और सांभरवाड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद ग्रहण किया, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत भी रहे मौजूद

Next Post

धणा गांव में मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

Next Post
धणा गांव में मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

धणा गांव में मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page