• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में असमाजिक तत्वों द्वारा दीपावली पर फटाखे जलाने से आगजनी  से हुई मौते प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की पूर्व विधायक अमृत परमार के पुत्र नरेंद्र परमार ने उठाई माग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*फालना में असमाजिक तत्वों द्वारा दीपावली पर फटाखे जलाने से आगजनी  से हुई मौते प्रशासन ने दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने और मुख दर्शक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर फालना बंद कर आम चौराहा पर धरना प्रदर्शन एवं व्यापारी मंडल एवं आम जनता द्वारा ज्ञापन*
फालना में दीपोत्सव पर्व के दिन रात्रि में आवागमन प्रमुख चौराहा पर असमाजिक तत्व द्वारा फटाखे जलाने से दुकानों में  भयंकर आग लगने से एक ही परिवार के प्रकाश पुनमिया, गौतम पुनमिया, ऊषा पुनमिया की आग में झुलसने एवं घुटन से मौत हो गई। जिससे आहत होकर फालना व्यापार मंडल एवं आम जनता ने फालना बंद रखते हुए फालना मुख्य चौराहा पर तीन से चार घंटे रास्ता जाम कर   धरना प्रदर्शन किया। धरने में दुखद हादसे में हुई मौतें के प्रति शोक व्यक्त किया गया। धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष संभव जैन, अरुण चौधरी, नरेन्द्र परमार, लकमाराम चौधरी, रामकिशोर अग्रवाल, महेंद्र धोका, देवेंद्र सिद्धावत, नेकाराम चौधरी, अशोक जैन, मुकेश अग्रवाल, अनिल सिंह एवं अन्य सदस्यों ने प्रशासन से मांग की इस हादसे के दोषी असमाजिक तत्व के खिलाफ कार्यवाही कर तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए और मुख दर्शक बन असमाजिक तत्व को सहयोग करने वाले पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्यवाही की जाय। फालना मुख्य चौराहा पर कई सालों से निरंतर असमाजिक तत्वों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है फिर भी प्रशासन मुख दर्शक होकर उन तत्वों की हौसला अफजाई कर रहा है। व्यापार मंडल ने जिसके लिए ज्ञापन तैयार कर पुलिस उप अधीक्षक किशोर सिंह, उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने 48 घंटे में दोषियों के खिलाफ आम जनता को आश्वासन दिया एवं दोषी पुलिस कर्मी को फालना से हटाया गया। इसके बाद आपसी समझाइश से धरना समाप्त हुआ।

Previous Post

सुमेरपूर-सड़क दुर्घटना में विवाहिता और करंट से दुकानदार की मौतः पशु को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई कार

Next Post

आबुरोड- बाइक की टक्कर से 10 साल की मासूम की मौतः इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Next Post

आबुरोड- बाइक की टक्कर से 10 साल की मासूम की मौतः इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page