• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर-सड़क दुर्घटना में विवाहिता और करंट से दुकानदार की मौतः पशु को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक विवाहिता और दुकानदार की मौत हो गई। पालड़ी एम क्षेत्र में वेरा-विलपुर के पास फोरलेन हाईवे पर सोमवार सुबह पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दुर्गा सुथार की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। वहीं, रूप चतुर्दशी के दिन अनोपदास महाराज की झोपड़ी के बाहर दुकान में सफाई करते समय करंट लगने से 52 साल के दुकानदार पुखराज उर्फ प्रकाश की जान चली गई।

पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार

सुमेरपुर के पालड़ी एम क्षेत्र में वेरा-विलपुर के पास फोरलेन हाईवे पर सोमवार सुबह यह हादसा हुआ। पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार विवाहिता दुर्गा सुथार की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और सिरोही जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।

अहमदाबाद से गांव लौट रहा था परिवार

थाना अधिकारी टीकमाराम ने बताया कि गलथनी निवासी जगदीश कुमार सुथार ने रिपोर्ट दी है। उनके अनुसार, 9 नवंबर को उनका बेटा धर्मवीर, बहू दुर्गा सुथार और चचेरे भतीजे विनोद कुमार कार से अहमदाबाद से अपने पैतृक गांव गलथनी लौट रहे थे। इसी दौरान वेरा-विलपुर के पास हादसा हो गया।

दुर्गा सुथार का मंगलवार को पैतृक गांव गलथनी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके ससुर सांडेराव ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी हैं।

दुकान में सफाई करते समय करंट लगने से मौत

सुमेरपुर क्षेत्र में रूप चतुर्दशी के दिन शनिवार शाम अनोपदास महाराज की झोपड़ी के बाहर दुकान में सफाई करते समय करंट लगने से 52 साल के दुकानदार की मौत हो गई।

काफी देर तक दुकानदार के बाहर नहीं आने पर पड़ोसी उन्हें देखने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को दुकान के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उन्हें बचाने की कोशिश में पड़ोसी को भी करंट का झटका लगा।

इसके बाद पड़ोसी ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई और आसपास के लोगों की मदद से दुकानदार को उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।

आठ साल के जुड़वां बच्चों के पिता थे पुखराज

मृतक की पहचान पुखराज उर्फ प्रकाश (52) पुत्र पदमाराम प्रजापत के रूप में हुई है। वह पावा के रहने वाले थे और फिलहाल सुमेरपुर की रघुकुल कॉलोनी में रहते थे। उनके आठ साल के जुड़वां बच्चे हैं।

Previous Post

बाइक-कार की आमने-सामने टक्करः बाइक सवार घायल, जीरावल मार्ग पर रानाडी बोर्ड के पास हादसा

Next Post

फालना में असमाजिक तत्वों द्वारा दीपावली पर फटाखे जलाने से आगजनी  से हुई मौते प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की पूर्व विधायक अमृत परमार के पुत्र नरेंद्र परमार ने उठाई माग

Next Post

फालना में असमाजिक तत्वों द्वारा दीपावली पर फटाखे जलाने से आगजनी  से हुई मौते प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की पूर्व विधायक अमृत परमार के पुत्र नरेंद्र परमार ने उठाई माग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page