• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज-पटाखा फटने से बच्चा झुलसाः चेहरे, हाथों और पैरों में चोट; सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 8, 2026
in Local
0
शिवगंज-पटाखा फटने से बच्चा झुलसाः चेहरे, हाथों और पैरों में चोट; सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-शिवगंज में शनिवार देर शाम पटाखा फटने से 10 साल का कमलेश झुलस गया। उसे इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कमलेश के पिता राजू पाली जिले के सनोद के रहने वाले हैं। वे शिवगंज में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। कमलेश घर में पटाखे छोड़ रहा था, तभी एक पटाखा उसके पास फट गया।

इससे कमलेश के चेहरे, दोनों हाथों और पैरों में चोटें आईं। परिजन उसे शिवगंज के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसे सिरोही रेफर किया गया।

सिरोही ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। चेहरे पर गंभीर चोट के कारण उसे वार्ड में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

Previous Post

चामुंडेरी में दीपावली महोत्सव को लेकर पुलिस मुस्तेद

Next Post

पाली-पटाखे चलाने पर विवाद, 10 घायलः आरोप- मवेशी परेशान हो रहे थे, घर में आकर गिरा पटाखा

Next Post
पाली-पटाखे चलाने पर विवाद, 10 घायलः आरोप- मवेशी परेशान हो रहे थे, घर में आकर गिरा पटाखा

पाली-पटाखे चलाने पर विवाद, 10 घायलः आरोप- मवेशी परेशान हो रहे थे, घर में आकर गिरा पटाखा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page