• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना-सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी का शव मिलाः मंदिर की छत पर पड़ा था मोबाइल; चुनाव में मिले थे 113 वोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के फालना इलाके में सरपंच प्रत्याशी का शव मिला है। मृतक तलसाराम मेघवाल (30) ने बेडल ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ा था। 30 अक्टूबर को सेकंड फेज में हुए चुनाव में वे हार गए थे, उन्हें 113 वोट मिले थे।

तलसाराम रविवार रात घर से दुकान जाने के लिए कह कर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह 8 बजे पिता भीमाराम रामदेव मंदिर पूजा करने पहुंचे तो मंदिरके पीछे बेटे का शव मिला। मोबाइल मंदिर की छत पर पड़ा मिला।

मामला फालना थाना क्षेत्र के बेडल ग्राम पंचायत के बिरोलिया गांव का है।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तलसाराम के दो बेटे और एक बेटी हैं। वे माता-पिता के साथ रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही फालना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

दुकान पर जाने का कहकर घर से निकले थे

पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फालना थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया -तलसाराम मेघवाल रविवार रात दुकान पर जाने का कहकर घर से निकले थे। बहन ने बताया कि घर से निकलते समय वे कहकर गए थे कि वापस आकर खाना खाएंगे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे।

पूजा करने गए पिता को मंदिर के पीछे मिला शव

सोमवार सुबह पिता भीमाराम रामदेवजी मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें मंदिर के पीछे एक युवक के पड़े होने की जानकारी दी। भीमाराम मौके पर पहुंचे तो वहां उनका बेटा तलसाराम मृत अवस्था में मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फालना थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया – युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Previous Post

तखतगढ-सुमेरपुर रोड स्थित अरिहंत नगर और शिव कॉलोनी के बीच पालिका के प्रशासनिक अधिकारी पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर सार्वजनिक रोड बंद करने सहित दादागिरी व धमकी देने का आरोप

Next Post

पाली-6 साल के बेटे की मौत, पिता ICU में भर्ती: घर के बरामदे में एक ही खाट पर सो रहे थे, जहरीले जीव ने काटा

Next Post

पाली-6 साल के बेटे की मौत, पिता ICU में भर्ती: घर के बरामदे में एक ही खाट पर सो रहे थे, जहरीले जीव ने काटा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page