• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भारतीय सेना में सेवा देकर गांव चामुंडेरी लौटे हवलदार उम्मेद सिंह पंवार, ग्रामीणों ने घोड़े पर बैठाकर किया भव्य स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

17 साल भारतीय सेना में सेवा देकर गांव लौटे हवलदार उम्मेद सिंह पंवार, ग्रामीणों ने घोड़े पर बैठाकर किया भव्य स्वागत

बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव के लिए गौरव का क्षण देखने को मिला, जब भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट में हवलदार के पद पर रहते हुए 17 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर उम्मेद सिंह पंवार अपने पैतृक गांव चामुंडेरी पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह और उमंग के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें घोड़े पर बैठाकर गाजे-बाजे और पारंपरिक तरीके से सम्मानपूर्वक गांव में लाया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों की बदौलत ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में रहकर दिन-रात देश की सीमाओं और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। हवलदार उम्मेद सिंह पंवार ने भी 17 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि उम्मेद सिंह पंवार का 17 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देना पूरे गांव के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनकी देशसेवा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। गांव के वीर सपूत के सेवानिवृत्त होकर वापस लौटने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Previous Post

शराब के नशे में युवक ने घरों पर फेंके पत्थरः राहगीरों से की गाली-गलौज, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Next Post

चामुंडेरी में नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सहित उप सरपंच वार्ड पंचों का निकला विजय झुलस, सरपंच ने कहा विकास कार्यो की कमी नही आने दी जाएगी

Next Post

चामुंडेरी में नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सहित उप सरपंच वार्ड पंचों का निकला विजय झुलस, सरपंच ने कहा विकास कार्यो की कमी नही आने दी जाएगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page