• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मोहबत नगर- करंट से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 2, 2026
in Local
0
मोहबत नगर- करंट से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-कालंद्री थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर में रविवार को करंट लगने से तीन गायों की मौत हो गई। शीतला माता मंदिर के पास लगी डीपी के चारों ओर पानी भरा है। ग्रामीणों ने डिस्कॉम के खिलाफ विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे पांच गायें वहां पहुंचीं। पानी में जाते ही उन्हें करंट लगा। दो गायें किसी तरह बाहर निकल गईं, जबकि तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

गायों की मौत की खबर फैलने के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के विरोध के बाद कालंद्री पुलिस और डिस्कॉम कर्मचारी भी वहां पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी जगह करंट लगने से एक नंदी की मौत हुई थी। उस समय डीपी हटाने की बात कही गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

डीपी के पास पानी भरा रहता है और वहां से बच्चे व बुजुर्ग भी आते-जाते हैं। ग्रामीणों का विरोध देखकर डिस्कॉम कर्मचारियों ने जल्द डीपी हटाने का आश्वासन दिया। बाद में ग्रामीणों ने तीनों गायों के शव वहां से हटवाए।

Previous Post

तखतगढ-श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के चुनाव संपन्न

Next Post

आम्बातरी निवासी बाइक सवार किसान की मौत: तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, सिर में लगी थी गंभीर चोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page