PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के चुनाव संपन्न
भबुतमल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित समिति सदस्यो ने माला पहनाकर किया बहुमान
नवीन कार्यकारीणी का किया विस्तार
तखतगढ 2 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) रविवार रात्री कस्बे की आदर्श बस्ती स्थित श्री गणेश आश्रम प्रांगण मे श्री विश्वकर्मा सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष जसराज की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक मे अध्यक्ष के कार्यकाल समाप्त होने पर समिति सदस्यो ने नए अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विस्तार से विचार विमर्श कर भबुतमल संग्राम के नाम सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध भबुतमल के नाम की घोषणा की बाद उपस्थित सभी समिति सदस्यो ने नवनियुक्त अध्यक्ष भबुतमल का पुष्प माला पहनाकर बहुमान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष जसराज द्वारा अपने कार्यकाल मे हुई आय व्यय का ब्योरा पेश करते हुए कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार से नकद बुक, खाता बुक, बैंक पासबुक चेक बुक बैलेंस शीट सहित नविन कार्यकारिणी को सुपुर्द पद मुक्त हुए। इसी के साथ नविन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नवीन कार्यकारी के संरक्षक पद पर जसराज सुथार को नियुक्त किया गया। वही अध्यक्ष पद पर भबूतमल सुथार को निर्विरोध चुना गया।इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर मोहन सुथार और अमृत बी की नियुक्ति तथा सचिव-पारसमल पी, सहसचिव-परभुलाल छ.कोषाध्यक्ष-किरण कुमार चं.सह कोषाध्यक्ष-कांतिलाल डी,व्यवस्थापक-चेनाराम एम,मोहनलाल ए. फुटरमल वी.और विनोद कुमार, सूचना एवं प्रचार मंत्री- अमृतलाल वी. और गुलाबचंद ए. और विशेष सलाहकार कानून व्यवस्था के लिए मुकेश कुमार और हितेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

