• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाड़ोल-सवारियों से भरी बस दीवार तोड़कर घर में घुसीः अंदर सो रही बुजुर्ग महिला घायल, मोड़ पर बेकाबू हुई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 31, 2026
in Local
0
नाड़ोल-सवारियों से भरी बस दीवार तोड़कर घर में घुसीः अंदर सो रही बुजुर्ग महिला घायल, मोड़ पर बेकाबू हुई थी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के नाडोल क्षेत्र के खारड़ा गांव में शुक्रवार रात करीब 1 बजे सवारियों से भरी निजी बस बेकाबू होकर एक घर में घुस गई। हादसे में मकान की दीवार टूट गई। छत को भी नुकसान हुआ है। घर में सो रही 65 साल की बुजुर्ग महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात रही कि बस में सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

मोड़ से बेकाबू होकर घर में घुसीखारड़ा गांव निवासी हिम्मताराम ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी मां अमकी देवी घर में सो रही थीं। वहीं, किरायेदार रावताराम अपने तीन साथियों के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे उदयपुर से जोधपुर जा रही निजी बस मोड़ पर बेकाबू होकर उनके घर की दीवार से टकरा गई और अंदर घुस गई। हादसे में दीवार टूट गई और छत को भी नुकसान पहुंचा। घर के पोल में सो रही अमकी देवी (65) घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए नाडोल अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दूसरे वाहनों से भेजी गईं सवारियां

हादसे के समय बस में काफी सवारियां थीं। अचानक हुए हादसे से यात्री घबरा गए। हालांकि, किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में सभी सवारियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई, जो शनिवार को भी मौके पर खड़ी रही।

घटना को लेकर हिम्मताराम ने रानी थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह देवली पाबूजी गांव में थे। वहां उनकी पंचर की दुकान है और रात को वह वहीं रुके हुए थे।

Previous Post

श्री चारभुजा मंदिर एवम् धर्मशाला ट्रस्ट बिरामी चौकी के निर्विरोध अध्यक्ष बने कन्हैया लाल रांकावत

Next Post

जालोर-पत्नी को चुनाव लड़वा रहा 20 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा: गुजरात में शराब तस्करी के मामले में फरार था, छह अलग-अलग नामों से चकमा दे रहा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page