PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्री चारभुजा मंदिर एवम् धर्मशाला ट्रस्ट बिरामी चौकी के निर्विरोध अध्यक्ष बने कन्हैया लाल रांकावत
तखतगढ 31 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) श्री चारभुजा मंदिर एवम् धर्मशाला ट्रस्ट रांकावत समाज बिरामी चौकी की आम बैठक शनिवार को ट्रस्ट संयोजक संघवी बाबू लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य,वरिष्ठ ट्रस्टी हनुमान दास सांडेराव,फुटर दास सादड़ी,बाबू लाल नानेचा एवम् ट्रस्ट अध्यक्ष किशोर कुमार गोयल के सानिध्य में आयोजित की गई।
बैठक में वर्तमान अध्यक्ष किशोर कुमार ने अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया।जिस पर बैठक में उपस्थित सभी ट्रस्टियों ने मनन,मंथन कर प्रस्ताव में त्यागपत्र स्वीकार्य कर कन्हैया लाल वैष्णव को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। एवम् महामंत्री पुष्कर दास कोषाध्यक्ष पद पर मनरूप दास कोसेलाव को नियुक्त किया।
बैठक में बंशी लाल तखतगढ़,नंद किशोर पाली,जयराम दास सांडेराव,गणपत दास,ओगड दास,सुरेश शर्मा कोसेलाव,लीलाधर गोयल,मनोहर दास गोयल एवम् अन्य ट्रस्टी व समाज बंधु मौजूद रहे।




