• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाइक सवार भाई की मौत, दो बहनें घायलः भजन संध्या के बाद मामा के घर जा रहा था युवक, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 24, 2026
in Local
0
बाइक सवार भाई की मौत, दो बहनें घायलः भजन संध्या के बाद मामा के घर जा रहा था युवक, रॉन्ग साइड से आए वाहन ने मारी टक्कर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में मामा की बेटियों को बाइक से गांव छोड़ने जा रहे युवक की बाइक को रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियां गंभीर घायल हो गईं। तीनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल दोनों युवतियों को जोधपुर रेफर किया गया। हादसा शनिवार दोपहर मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के आऊवा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

शुक्रवार रात भजन संध्या में शामिल होने आई थीं युवतियां

जानकारी के अनुसार, आऊवा गांव निवासी पीनू (30) पुत्र आईदान मीणा के यहां शुक्रवार रात भजन संध्या थी। इसमें शामिल होने के लिए खिंवाड़ा गांव निवासी उसके मामा की बेटियां नीतू (20) पुत्री ओटाराम मीणा और किरण (17) भी आई हुई थीं।

शनिवार दोपहर बाइक से गांव छोड़ने जा रहा था युवक

शनिवार दोपहर पीनू अपनी दोनों ममेरी बहनों को बाइक से खिंवाड़ा गांव छोड़ने जा रहा था। इस दौरान आऊवा गांव के पेट्रोल पंप के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीनू, नीतू और किरण गंभीर घायल हो गए।

हॉस्पिटल में युवक को मृत घोषित किया, युवतियां जोधपुर रेफर

हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पीनू मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल नीतू और किरण को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।

मृतक युवक और दोनों घायल युवतियां रिश्ते में मामा-भुआ के भाई-बहन थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

आबुरोड-बिना नम्बरी मोटरसाईकिल पर चलती मोटरसाईकिल से चाकू लहराकर स्टंट कर रहे दो मुल्जिम गिरफ्तार कर एक मोटरसाईकिल की जब्त

Next Post

सांडेराव व देवतरा में उमड़ा जनसैलाब, बिरामी और सिंदरू में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Next Post

सांडेराव व देवतरा में उमड़ा जनसैलाब, बिरामी और सिंदरू में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page