• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-हादसे रोकने के लिए कवायद, ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे; गोयली-अनादरा चौराहों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ेंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट और प्रमुख चौराहों पर सुधार कार्य किए जाएंगे। स्कूलों के आसपास पर्याप्त संकेतक बोर्ड लगाने, गोयली और अनादरा चौराहों पर भारी यातायात को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम करने तथा शहरी क्षेत्रों में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर शुक्रवार कोकलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बालवाहिनी वाहनों का नियमित निरीक्षण करने, स्लीपर कोच और बसों की फिटनेस जांचने तथा विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश : राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और शहरी सड़कों पर सड़क सीमा (आरओडब्ल्यू) के भीतर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसमें एनएचएआई जोधपुर, उदयपुर और पालनपुर, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएच पाली तथा नगर परिषद सिरोही के अधिकारी शामिल हैं। बैठक में ई-डीएआर एप के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। पुलिस विभाग की ओर से दर्ज प्रकरणों में चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन विभाग को समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

ब्लैक स्पॉट सुधारने के कार्यों की समीक्षा : बैठक में जिले के दुर्घटना संभावित स्थलों पर चल रहे सुधार कार्यों की प्रगति जानी गई। आबूरोड सदर में सर्वोत्तम होटल से हनुमान टेकरी खड़ात तक, स्वरूपगंज में श्रीराम होटल कट से एचआर पेटोल पंप तक और अजारी-पिंडवाडा चौराहे सहित अन्यस्थानों पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। एनएच-27 पर टी-जंक्शन का सुधार कार्य पूरा हो चुका है, जबकि मालेरा टोल सड़क पर सीसी निर्माण कार्य जारी है। जनापुर चौराहा-पिंडवाड़ा, बारी घाटा सड़क और एनएच-62 के जंक्शन पर भी सुधार कार्यों की समीक्षा की गई।

सर्विस रोड और कट सुधारने के प्रस्ताव भेजेंगे

सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई नए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए गए। इनमें चंद्रावती पुल से अमरनाथ महादेव मंदिर रोड तक रीको आबूरोड सर्विस रोड, एनएच-27 पर हनुमान टेकरी कट से महावीर टॉकीज तक विपरीत दिशा में चलने वाले यातायात के लिए सर्विस रोड की व्यवस्था, पालड़ी एम में आंबेश्वरजी कट से मेडिकल के बीच वीओपी सहित सर्विस रोड निर्माण और सारणेश्वरजी मंदिर जाने वाले कट का सुधार शामिल है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में समन्वय रखते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके और आमजन को सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।

Previous Post

मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना

Next Post

सुमेरपूर-परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया, आदिवासी परिवार का था बच्चा

Next Post
सुमेरपूर-परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया, आदिवासी परिवार का था बच्चा

सुमेरपूर-परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया, आदिवासी परिवार का था बच्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page