
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति की ओर से आज कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने बम-बम भोले, हर-हर महादेव, बोल बम जयकारों से आसमां को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा थी। सभी ने एक तरह की साड़ी पहने हुई थी।
कांवड़ यात्रा आयड़ गंगू कुंड से रवाना हुई। इससे पहले गंगू कुंड से शिवभक्तों ने कांवड़ में गंगा जल भरा और भगवान की भक्ति की।महाकाल मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन
महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने बताया- कांवड़ यात्रा आयड़, अशोक नगर शक्ति नगर, टाउनहाल रोड, सुरजपोल, अस्थल मन्दिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश मंदिर, चांदपोल, अम्बामाता मंदिर, आयुर्वेद चौराहा होकर रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।
शिवभक्ति की यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन की सबसे सुंदर साधना है। इसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर भगवान शिव की आराधना की। समापन पर महाकाल मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।उदयपुर-उदयपुर में महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति की ओर से आज कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने बम-बम भोले, हर-हर महादेव, बोल बम जयकारों से आसमां को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा थी। सभी ने एक तरह की साड़ी पहने हुई थी।
कांवड़ यात्रा आयड़ गंगू कुंड से रवाना हुई। इससे पहले गंगू कुंड से शिवभक्तों ने कांवड़ में गंगा जल भरा और भगवान की भक्ति की।महाकाल मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन
महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने बताया- कांवड़ यात्रा आयड़, अशोक नगर शक्ति नगर, टाउनहाल रोड, सुरजपोल, अस्थल मन्दिर, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, जगदीश मंदिर, चांदपोल, अम्बामाता मंदिर, आयुर्वेद चौराहा होकर रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।
शिवभक्ति की यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन की सबसे सुंदर साधना है। इसमें हजारों भक्तों ने शामिल होकर भगवान शिव की आराधना की। समापन पर महाकाल मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।