• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-पेयजल समस्या के समाधान के लिए आगे आए कांग्रेस पार्षद,वार्ड 10 से 19 तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास, ओपनवेल से मुख्य पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 22, 2026
in Local
0
तखतगढ-पेयजल समस्या के समाधान के लिए आगे आए कांग्रेस पार्षद,वार्ड 10 से 19 तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास, ओपनवेल से मुख्य पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ 22 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 से 19 तक पिछले कई महीनों से पेयजल भारी किल्लत के कारण आपूर्ति व्यवस्था पुरी तरह गड़बड़ाई हुई थी। इस समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षदो द्वारा लगातार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग PHED के अधिकारियों से संपर्क कर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाते रहे। कांग्रेस पार्षदों के निरंतर प्रयासों के बाद आखिर गुरुवार 22 अक्टूबर को पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र पटेल एवं कनिष्ठ अभियंता मेजरसिंह की देखरेख में बाल्दिया मार्ग स्थित जेसीबी मशीन से खुदाई कार्य शुरू कर ओपनवेल से कनेक्शन जोड़कर नाग चौक क्षेत्र की मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य शुरू किया जा चूका है।इस व्यवस्था के शुरू होने से कुएं के पानी की निरंतर आपूर्ति मुख्य पाइपलाइन में किए जाने की संभावना है। जिससे संबंधित वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जाग उठी है। साथ ही लंबे समय से पेयजल समस्या का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की पुरी उम्मीद है।

इस कार्य के लिए कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पार्षद अनराज मेवाड़ा, पार्षद भंवर मीना, सूरज वाल्मीकि, अर्जुन हिरागर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष फुटरमल सुथार,संजय हिरागर,  कालु परमार,कैलाश चौधरी एवं गोविंद हिरागर के सतत प्रयास रहे। कांग्रेस पार्षदों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया जा रह था।

Previous Post

जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदला रूटः कल दो ट्रेनें आंशिक रद्द; पाली मारवाड़ और आबू रोड पर रहेगा स्टॉपेज

Next Post

सांडेराव क्षेत्र में पहले चरण का मतदान , कुछ बूथों पर ईवीएम में बीप की शिकायत, सतर्क अधिकारियों ने तुरंत संभाला मोर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page