• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदला रूटः कल दो ट्रेनें आंशिक रद्द; पाली मारवाड़ और आबू रोड पर रहेगा स्टॉपेज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर निर्माण कार्यों के कारण 23 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दुदिया और ढुंदाड़ा स्टेशन यार्ड में सबवे तथा समदड़ी स्टेशन यार्ड में फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके चलते दो रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट का बदलेगा रूटजोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस जालोर के बजाय लूनी-मारवाड़ जंक्शन-मेहसाणा मार्ग से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड और पालनपुर में रहेगा।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेहसाणा-मारवाड़ जंक्शन-लूनी मार्ग से संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़ में रहेगा।

दो रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी

निर्माण कार्यों के चलते ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भगत की कोठी से समदड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस समदड़ी से भगत की कोठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी लेने की सलाह

रेलखंड पर निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और संचालन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Previous Post

आबूरोड में स्कूटी सवारों से मारपीट करने वाले 5 गिरफ्तार: 3 बाइक जब्त; हथियार लहराने वाले 3 और पकड़े

Next Post

तखतगढ-पेयजल समस्या के समाधान के लिए आगे आए कांग्रेस पार्षद,वार्ड 10 से 19 तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास, ओपनवेल से मुख्य पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page