• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव क्षेत्र में पहले चरण का मतदान , कुछ बूथों पर ईवीएम में बीप की शिकायत, सतर्क अधिकारियों ने तुरंत संभाला मोर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 22, 2026
in Local
0
सांडेराव क्षेत्र में पहले चरण का मतदान , कुछ बूथों पर ईवीएम में बीप की शिकायत, सतर्क अधिकारियों ने तुरंत संभाला मोर्चा

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

*जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण: सांडेराव क्षेत्र में पहले चरण का मतदान , कुछ बूथों पर ईवीएम में बीप की शिकायत, सतर्क अधिकारियों ने तुरंत संभाला मोर्चा*

सांडेराव।  जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण औ चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत आज सांडेराव और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहजनक  माहौल देखा जा रहा है।  सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। इस बार प्रशासन की ओर से सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए थे।

मतदान के दौरान सांडेराव क्षेत्र के कुछ चुनिंदा बूथों पर मतदाताओं और बूथ एजेंटों द्वारा ईवीएम (EVM) मशीन से वोट डालने के बाद आने वाली ‘बीप’ (Beep) की आवाज न आने या देरी से आने की शिकायतें सामने आईं। शिकायत मिलते ही बूथ अधिकारियों (BLO) और पीठासीन अधिकारियों ने तुरंत मतदान को रोककर उच्च अधिकारियों को सूचित किया।  जिसके बाद मतदान पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सका।

इस बार जिला परिषद/समिति सदस्यों के लिए ईवीएम प्रणाली होने के ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति थी।

ऐसे में बूथ पर तैनात पोलिंग एजेंट, अधिकारियों ने मतदाताओं को जागरूक किया और उन्हें समझाया कि ईवीएम पर बटन दबाने के बाद लंबी बीप की आवाज का इंतजार करना क्यों जरूरी है। अधिकारियों की इस सक्रियता के कारण तकनीकी खराबी के दौरान भी केंद्रों पर किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैली और लोगों ने धैर्यपूर्वक अपना वोट डाला।

Previous Post

तखतगढ-पेयजल समस्या के समाधान के लिए आगे आए कांग्रेस पार्षद,वार्ड 10 से 19 तक पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास, ओपनवेल से मुख्य पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू

Next Post

जिला परिषद 47.87 प्रतिशत एवं पंचायत समिति सदस्य का 48.11 प्रतिशत मतदान रहा, मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page