PALI SIROHI ONLINE
# आदिवासी क्षेत्र भीमाना सहित विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे कांग्रेस नेता जसवंत राज मेवाड़ा, जगह-जगह हुआ स्वागत
**बाली।** बाली उपखंड के आदिवासी क्षेत्र भीमाना सहित विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे कांग्रेस नेता जसवंत राज मेवाड़ा ने कांग्रेस के जिला परिषद एवं बाली पंचायत समिति के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसंपर्क किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता जसवंत राज मेवाड़ा ने विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मेवाड़ा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
**आदिवासी क्षेत्र में जगह-जगह हुआ स्वागत**
कांग्रेस नेता जसवंत राज मेवाड़ा के आदिवासी क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न गांवों में स्थानीय ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान मेवाड़ा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।
मेवाड़ा के इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं विभिन्न गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का प्रयास किया गया।











