PALI SIROHI ONLINE
*पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त, पाली पहुंचे डॉ. प्रवीण कुमार*
पाली, 21 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में प्रथम एवं द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक डॉ प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया।
निर्वाचन विभाग ने बताया कि आयोग ने राज्य बीमा एवं सामान्य भविष्य निधि, जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार को पाली जिले के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रवीण कुमार पाली पहुंच चुके हैं। निर्वाचन के दौरान उनका निवास सर्किट हाउस, पाली में रहेगा। उनसे दूरभाष नंबर 02932-284299 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बगड़ी, मारवाड़ जंक्शन, रानी, सोजत एवं सुमेरपुर पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए उप श्रम आयुक्त आसकरण मालवीय को लाइजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 8112241890 पर संपर्क किया जा सकता है।




