PALI SIROHI ONLINE
*’पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026’*
*’प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल निर्धारित केन्द्रों पर पहुंचे, तैयारियां पूर्ण’*
पाली, 21 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को मतदान होगा।
बुधवार को मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद निर्वाचन सामग्री सहित अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत वाहनों से अंगतव्य स्थान पर पहुंच। मतदान दलों के केन्द्रों पर पहुंचने के साथ ही मतदान संबंधी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिसके अंतर्गत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए ईवीएम प्रक्रिया के माध्यम से होगी।
पाली जिले में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट तथा दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। दोनों पदों के लिए मतदाता अलग-अलग बैलेट यूनिट पर अपना मत दर्ज करेंगे। मतदान प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी जिसमें कंट्रोल यूनिट दोनों पदों के मतदान को नियंत्रित एवं मतों को दर्ज करने के लिए एक ही कंट्रोल यूनिट का उपयोग होगा। प्रथम बैलेट यूनिट में जिला परिषद सदस्य पद के लिए होगी। इसकी पहचान पीले रंग के मतपत्र एवं संबंधित टैग से होगी। द्वितीय बैलेट यूनिट में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए होगी। इसकी पहचान नीले रंग के मतपत्र एवं संबंधित टैग से होगी।
मतदान की प्रक्रिया में मतदाता पहले जिला परिषद सदस्य के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने का बटन दबाएगा। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए दूसरी बैलेट यूनिट पर अपनी पसंद के उम्मीदवार का बटन दबाएगा। मतदान की पुष्टि दोनों पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बटन दबाने पर मत दर्ज होगा। मतदान दल को ईवीएम की निर्धारित संचालन प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार व निर्वाचन विभाग पाली ने बताया कि प्रथम चरण में गुरूवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक जिले की मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर एवं रानी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान करवाया जाएगा।
इसके तहत मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र की 51 ग्राम पंचायतों के 174 मतदान केन्द्रों, सोजत की 28 ग्राम पंचायतों के 108 मतदान केन्द्रों, बगड़ी की 15 ग्राम पंचायतों के 73 मतदान केन्द्रों, सुमेरपुर की 34 ग्राम पंचायतों के 150 मतदान केन्द्रों तथा रानी पंचायत समिति क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों के 137 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 157 ग्राम पंचायतों के 642 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई है तथा उन्हें निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से करवाया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से मान्य दस्तावेज मतदान के समय प्रस्तुत किया जा सकता है।
जिसमें आधार कार्ड, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)/ मनरेगा कार्ड, बैंकों/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या आयुष्मान भारत हैल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र एवं राज्य सरकार, लोक उपक्रम व पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्तुत कर सकते है।
निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।




