PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के बाली क्षेत्र में घर के पास बने बाड़े में बकरियां बांधने गई 12 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे पहले बाली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। बच्ची का ICU में इलाज जारी है। सांप के काटने से उसके पैर में सूजन आ गई है।
पीपला गांव निवासी किशोर कुमार ने बताया- सोमवार शाम उनकी बेटी कमला घर के पास बने बाड़े में बकरियों को बांधने गई थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर पर काट लिया। बच्ची चिल्लाते हुए बाहर आई और परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बाली ले गए। वहां से उसे पाली रेफर कर दिया गया।
पिता ने बताया- कमला कभी बकरियां बांधने बाड़े में जाती थी, तो कभी वह या उनकी पत्नी यह काम करते थे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि बेटी को सांप काट लेगा, तो उसे बाड़े में जाने ही नहीं देते। फिलहाल बच्ची का बांगड़ हॉस्पिटल के ICU में उपचार जारी है।




