PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर बिजली बिल बचाने का मौका मिल रहा है। रोवन एंटरप्राइजेज के संचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78,000 रुपए तक की सब्सिडी मिल सकती है। अग्रवाल ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए 100 प्रतिशत तक ऋण सुविधा मिल रही है।
ब्याज दर 5.75 प्रतिशत से शुरू है। ऋण प्रक्रिया तीन दिन में पूरी हो रही है। पांच साल का निःशुल्क बीमा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर, 2026 तक संयंत्र लगवाने वाले पात्र ग्राहकों को 50 लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें एलईडी टीवी, कपड़े धोने की मशीन, माइक्रोवेव ओवन, ग्राइंडर जैसे इनाम जीतने का अवसर है। संयंत्र लगवाने पर निश्चित उपहार के तौर पर बिजली से चलने वाला इंडक्शन चूल्हा भी दिया जाएगा।
अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ल्यूमिनस, अदाणी सोलर, हैवेल्स सोलर, टाटा पावर सोलर, वारी जैसे ब्रांड के सौर उत्पाद उपलब्ध करा रही है।




