• March 29, 2026

फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

बाली में फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

बाली। फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह राजपूत छात्रावास बाली में उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए और पुराने दिनों की यादों को ताजा किया।

समारोह में दलवीर सिंह खुडाला, महेंद्र सिंह मेड़तिया, गणपत सिंह राड़ावा, वीरेंद्र सिंह बोया, राम सिंह सादलवा, शक्ति सिंह मुंडारा, किशन सिंह भागली एवं जय सिंह मांलारी सहित सैकड़ों पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए तथा आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़कर आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करना और समाज में सकारात्मक योगदान देने की भावना को बढ़ावा देना रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ

About The Author

You cannot copy content of this page