• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल के भागल सेफ्टा ग्राम में अपहरण कर मारपीट का आरोप, युवक की मौत: परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दी, आपसी रंजिश और जमीनी विवाद में वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
भीनमाल के भागल सेफ्टा ग्राम में अपहरण कर मारपीट का आरोप, युवक की मौत: परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दी, आपसी रंजिश और जमीनी विवाद में वारदात

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल थाना क्षेत्र के भागल सेफ्टा गांव में शनिवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने थाने में दी रिपोर्ट में अपहरण कर बेरहमी से मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को राजकीय अस्पताल में भिजवाया है।आरोपियों ने घर बुलाया था

परिजनों ने रिपोर्ट में बताया- आरोपियों ने पहले वागसिंह (35) पुत्र भंवरसिंह को घर पर बुलाया और फिर जबरन उसे उठाकर अपने ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर गंभीर रूप से पीटा गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी छतरसिंह ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां वागसिंह को नग्न अवस्था में बांधकर मारपीट की जा रही थी और छुड़ाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलने पर भीनमाल थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और युवक को भीनमाल के राजकीय हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल शव को भीनमाल उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।

पिता ने थाने में रिपोर्ट दी, एक परिवार पर आरोप लगाया

मृतक के पिता भंवरसिंह ने रिपोर्ट में जैसाराम, उसकी पत्नी डाई देवी, बेटे सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, बेटी मैकी समेत अन्य लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।परिजनों ने बताया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश और जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी जैसाराम सहित उसके बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।

युवक वागसिंह की शादी 2 वर्ष पूर्व सुराणा गांव में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। वह गांव में ही ट्रैक्टर चलाने और खेती का काम करता था।

Previous Post

फालना कॉलेज के राजपूत मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Next Post

सेवाड़िया में आपेश्वर महादेव पशु मेला शुरू:केसरिया ध्वज फहराया, 2 करोड़ रुपए में बनेगा पशु अस्पताल

Next Post
सेवाड़िया में आपेश्वर महादेव पशु मेला शुरू:केसरिया ध्वज फहराया, 2 करोड़ रुपए में बनेगा पशु अस्पताल

सेवाड़िया में आपेश्वर महादेव पशु मेला शुरू:केसरिया ध्वज फहराया, 2 करोड़ रुपए में बनेगा पशु अस्पताल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page